Surkanda Devi: 23 अगस्त से 26 दिनों तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

वार्षिक रख-रखाव के चलते सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 23 अगस्त  से 26 दिनों तक बंद रहेगा। जिसके चलते इस अवधि में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरकंडा देवी के दर्शन के लिए डेढ़ किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी।

RAIN WATER HARVESTING HD
यह जानकारी देते हुए रोपवे सेवा के प्रबंधक सीबी सिंह और समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि 23 अगस्त शनिवार से अगले माह 17 सितंबर तक रोपवे का वार्षिक चेकिंग और निरीक्षण किया जाना है। जिसके चलते इस अवधि में रोपवे सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि वार्षिक चेकिंग के दौरान टॉवर, केबिन की मरम्मत, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कार्य कराए जाएंगे।

लोड कैपेसिटी, विंड प्रेशर सहित कई अन्य पहलुओं पर देश और विदेश के एक्सपर्ट इंजीनियर चेकिंग कर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

बता दें कि रोपवे सेवा शुरू होने के बाद से सुरकंडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को संख्या में तीन गुना तक वृद्धि हो गई है। महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए यह सेवा काफी सुलभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *