Subsidy on electricity uttarakhand : अपने जन्मदिन पर CM धामी ने दी बड़ी सौगात, 200 यूनिट तक बिजली खर्च पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज सोमवार 16 सितंबर को प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर 100 और 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी देने की घोषणा की है. प्रदेश के करीब 11.50 लाख उपभोक्ता इस सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे.

RAIN WATER HARVESTING HD

सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास स्थित सेवा सदन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुड़की में बने भवनों के लाभार्थियों को कब्जा पत्र वितरण और ऊर्जा विभाग के तमाम योजनाओं के शिलान्यास संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों में हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी.

200 यूनिट बिजली खर्च पर 50 फीसदी सब्सिडी: इसके साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्र में हर महीने 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. हालांकि इस सुविधा का लाभ 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पिटकुल के एमडी वित्त ने पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *