SITARGANJ: कारोबारी को पाकिस्तान से आया फोन, जान से मारने की मिली धमकी

सितारगंज : दुबई और अबूधाबी में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े विवाद के चलते सितारगंज निवासी एक व्यक्ति को पाकिस्तान से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।

RAIN WATER HARVESTING HD

जसबीर सिंह जम्मू ट्रांसपोर्ट का मालिक है और दुबई में ट्रांसपोर्ट का संचालन करता है। इसी व्यवसाय के अंतर्गत ट्रकों के आदान-प्रदान और लेनदेन को लेकर उनका विवाद अबूधाबी में मुहास्सा ट्रांसपोर्ट का संचालन करने वाले अवतार सिंह पुत्र गुरनेक सिंह से चल रहा है, जो मूल रूप से पंजाब का निवासी है। पीड़ित का आरोप है कि अवतार सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और दुबई में उसके ड्रग्स स्मगलरों सहित अन्य गलत तत्वों से संबंध हैं।

आरोप लगाया गया है कि अवतार सिंह ने अपने परिवार को छोड़कर एक पाकिस्तानी महिला से विवाह किया, जिसके चलते उसके पाकिस्तान से भी संपर्क स्थापित हो गए। इसी नेटवर्क के माध्यम से पीड़ित और उसके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि अवतार सिंह ने पहले भी गुरदेव सिंह के भाई जसबीर सिंह और उसके पुत्र सनमोल सिंह को जान से मारने की धमकियां दी थीं। इस संबंध में अबूधाबी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला अबूधाबी की अदालत तक पहुंचा, जहां अवतार सिंह को तीन माह की सजा, 51 हजार दिरहम का जुर्माना तथा डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा एक अन्य मुकदमा दुबई की अदालत में अभी विचाराधीन बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *