शहनाज गिल की फ्लाइट में मचा हड़कंप, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: पंजाबी अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल इन दिनों अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

अभिनेत्री ने हाल ही में हवाई सफर के दौरान आए एक बेहद डरावने पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस दौरान उनके साथ उनके भाई शहबाज बदेशा भी मौजूद थे।

शहनाज के मुताबिक, फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस शुरू हो गया

जिसके चलते विमान के अंदर यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया।

इस मुश्किल वक्त में शहनाज लगातार ‘वाहेगुरु’ का जाप करती नजर आईं।

वहीं, उनके भाई शहबाज भी तनाव के बीच अपनी घबराहट को हंसी के जरिए संभालते दिखाई दिए।

सुरक्षित लैंडिंग के बाद मिली राहत

वीडियो में शहनाज विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं।

जैसे-जैसे विमान नीचे उतरने लगा, उनकी बेचैनी भी साफ नजर आई।

आखिरकार विमान सुरक्षित लैंड हुआ, जिसके बाद शहनाज और शहबाज समेत अन्य यात्रियों ने राहत की सांस ली।

लैंडिंग के बाद शहनाज ने ‘गणपति बप्पा मोरिया’ का जयकारा भी लगाया।

15 सितंबर को वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपनी परेशानी जाहिर की

और बताया कि सफर उनके लिए काफी मुश्किल रहा, लेकिन आखिर में वे सुरक्षित पहुंच गए।

वीडियो सामने आने के बाद शहनाज के फैंस ने कमेंट्स के जरिए उनके

और शहबाज के लिए चिंता जताई। कई लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए दोनों की सलामती की दुआ की।

 

शूटिंग के दौरान भी हुआ हादसा

शहनाज गिल के साथ हाल ही में शूटिंग के दौरान भी एक अप्रत्याशित घटना हो गई थी।

‘इश्कनामा’ के सेट से सामने आए एक वीडियो में अभिनेत्री एक सीन के लिए दौड़ती हुई नजर आती हैं।

इसी दौरान उनकी नाक में पहनी बाली निकलकर गलती से उनके मुंह में चली जाती है।

इसके बाद शहनाज को खांसते हुए देखा गया।

स्थिति को देखते हुए उनके को-स्टार सौरभ सचदेवा तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए

और उनकी पीठ थपथपाई। कुछ ही देर में स्थिति संभलती नजर आई।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं शहनाज

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल हाल के दिनों में पंजाबी सिनेमा में भी सक्रिय रही हैं।

उन्हें ‘इश्कनामा’ के अलावा ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में भी देखा गया है। ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में

उन्होंने अभिनेता और पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ स्क्रीन शेयर की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *