Semifinal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हरा दिया.

बुधवार, 15 जून को डलास स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से मात दे दी. इस शानदार जीत के साथ फ्रांस 2010 के बाद दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर गया.

RAIN WATER HARVESTING HD

सेमीफाइनल मैच में स्पेन के दो हीरो मिकेल ओयारजाबल और पेड्रो पोरो रहे. ओयारजाबल ने 22 मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई. उसके बाद पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की लीड दो गुनी कर दी.

फाइनल विसल बजते ही स्पेनिश खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई और फ्रांसीसी टीम के लिए यह निराशाजनक पल था. ये वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस की आठ बार की मौजूदगी में चौथी हार थी. इसके अलावा, यूरो 2024 (2-1) और नेशंस लीग 2025 (5-4) के बाद किसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्पेन के हाथों यह उनकी लगातार तीसरी हार थी.\

इस टूर्नामेंट में स्पेन ने सात मैचों में छठी बार ‘क्लीन शीट’ दर्ज कराई, यानी की उन्होंने विरोधी टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया. जारी टूर्नामेंट में स्पेन ने अब तक सिर्फ एक गोल खाए हैं. वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए सबसे कम गोल खाने का रिकॉर्ड दो गोल का है, जो फ्रांस (1998), इटली (2006) और खुद स्पेन (2010) के नाम है.

अब फाइनल में स्पेन का मुकाबला इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा. वहीं फ्रांस की टीम अब 19 जुलाई को तीसरी पोजीशन के लिए खेलेगी, जहां एम्बाप्पे के पास एक और ‘गोल्डन बूट’ जीतने की अपनी उम्मीदों को बढ़ाने का मौका होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *