एसडीआरएफ ने प्रयागराज स्थित उत्तराखंड पैवेलियन का निरीक्षण किया

प्रयागराज/ देहरादून: 31 जनवरी। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स एसडीआरएफ उतराखंड ने आज प्रयागराज स्थित उत्तराखंड पैवेलियन का निरीक्षण किया।
एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा आज उत्तराखंड के एसडीआरएफ एवं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्थित उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित प्रचार-प्रसार पैवेलियन का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड से एसडीआरएफ प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर ड्यूटी पर है।

RAIN WATER HARVESTING HD

प्रयागराज महाकुंभ संगम तट पर बीते दिन हुई भगदड़ के पश्चात एसडीआरएफ उत्तराखंड भी प्रयागराज महाकुंभ में अधिक मुस्तैदी से तैनात है इसी संदर्भ एसडीआरएफ ने यह अहम निरीक्षण किया है।
सेनानायक मणिकांत मिश्रा तथा उप सेनानायक शांतनु पराशर ने इस दौरान उत्तराखंड पैवेलियन के अधिकारियों से बातचीत की
भीड़् प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा उपायों, घाटों पर स्नान करने हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किये जाने आदि पर बातचीत की।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्योग/ उत्तराखंड पैवेलियन प्रभारी अनुपम द्विवेदी, नोडल अधिकारी गढ़वाल मंडल विकास निगम दीपक सिंह रावत, श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति प्रचार प्रसार स्टाल प्रभारी/ मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, सहायक प्रबंधक जीएमवीएन एलपी जोशी, सुरेन्द्र सिंह सरियाल आयुष विभाग से डा. अनुज कुमार अग्रवाल,दीपक सिंह,गौरव मनराल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीआरएफ टीम में एसपी जीतेंद्र चौधरी, मनोज कनियाल, जीतेंद्र मेहरा,सीओ रविकांत सेमवाल,कमल जोशी, प़कज बाफिला आदि भी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *