Roorkee News : दुकान का सामान खरीदने के लिए घर से मांगे थे 40 हजार, हारने पर युवक ने खाया जहर

सुल्तानपुर क्षेत्र के निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RAIN WATER HARVESTING HD
शोएब (20) पुत्र जुल्फिकार सुल्तानपुर कस्बे में चप्पल-जूते की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उसने दुकान के लिए सामान खरीदने के नाम पर परिवार से करीब 40 हजार रुपये लिए थे। वो ये रकम ऑनलाइन गेम में गंवा बैठा। रुपये हारने के बाद वह काफी परेशान होने लगा। बताया गया कि मंगलवार को मानसिक तनाव में आकर शोएब ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजनों के होश उड़ गए और वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बुधवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से शोएब पुत्र जुल्फिकार निवासी निहेंदपुर सुठारी की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *