Rishikesh News : पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के दौरान घायल हुए दो बदमाश, ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कार्रवाई जारी

देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस टीम पर फायर किया गया।

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस अपराधियों पर कर लगातार कार्यवाही कर रही है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे।

बदमाशों ने दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर उन्हें घायल किया था। घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय  पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *