Rain alert : 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के बीच मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देहरादून जिले में मौसम की संभावित खराब स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 23 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

बारिश के चलते कुछ जगहों पर सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। मार्ग बाधित होने से वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें।
  • बारिश और तेज हवा के दौरान घर के दरवाजे और खिड़कियां सुरक्षित रूप से बंद रखें।
  • बिजली से जुड़े उपकरणों को आवश्यकता न होने पर बंद कर दें।
  • घर के आसपास नालियों और जल निकासी की व्यवस्था को साफ रखें, ताकि पानी जमा न हो।
  • बाहर जाना जरूरी हो तो जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें।
  • नदी, नाले, पुल और निचले इलाकों के पास जाने से बचें।
  • वाहन चलाते समय गति कम रखें और जलभराव वाले रास्तों में जाने से बचें।
  • टूटे बिजली के तार, बिजली के खंभों और गिरे हुए पेड़ों से दूर रहें।
  • बारिश के दौरान अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर रखें।

मौसम खराब होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पढ़ें : https://uttarakhandhighlights.com/workers-protest-in-rudrapur-memorandum-to-pm-regarding-11-demands-including-minimum-wage-of-rs-30-thousand/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *