PM Modi Dehradun Visit : विस्फोट के साथ 16 घरों पर गिरा मलबा, फसले चौपट, प्रभावितों ने पीएम मोदी को सुनाई व्यथा

पौड़ी जिले के सेंजी गांव की ग्राम प्रधान रेखा देवी ने अपने प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपनी आपबीती सुनाई। बताया कि उनके गांव में करीब 250 परिवार निवास करते हैं। 6 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे भारी विस्फोट के साथ मलबे का सैलाब नीचे आया, जिससे 16 घर पूरी तरह तबाह हो गए।

RAIN WATER HARVESTING HD
इनमें आठ परिवारों के करीब 20 गोवंश की भी मौत हो गई। भारी मलबे के कारण उनके खेतों में धान, मंडुवा, झंगोरा आदि की फसल भी पूरी तरह से चौपट हो गई है। यह सभी परिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने अन्य ग्रामीणों के घर पर शरण ली हुई है।
विभिन्न संगठनों द्वारा गांव के बच्चों को ड्रेस, किताबें और अन्य पाठ्य सामग्री दी गई हैं। वहीं प्रशासन द्वारा उन्हें मुआवजा दिया गया है। प्रधानमंत्री से मिलकर उम्मीद जगी है कि उनके घर फिर से बस सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि अभी भी उनके गांव पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पहाड़ों पर जमीन के अंदर से विस्फोट के साथ भारी मलबा उनके गांव पर गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *