Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट फाइनल से पहले अयोग्य घोषित, बिना खेले पेरिस ओलंपिक से हुई बाहर

नई दिल्ली : भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. फाइनल से पहले उनको आयोग्य घोषित किए जाने के बाद हर भारतीय को बड़ा झटका लगा है. अब वह न तो गोल्ड मेडल के लिए खेल पाएंगी और न ही वह सिल्वर पदक की हकदार रही हैं. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया. जिसके चलते वह फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी.

RAIN WATER HARVESTING HD

एएनआई के हवाले से भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, ‘यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा कर रहा है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है. वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी’.

बता दें, विनेश फोगाट ने कुश्ती के फाइनल में पहुंचकर पहली बार इतिहास रच दिया था. फाइनल में पहुंचने वाली वह भारत की पहली महिला पहलवान थी. इसके साथ ही तीन ओलंपिक में भाग लेने के बाद उन्होंने पहली बार कोई पदक पक्का किया था. उनके अयोग्य घोषित होने के बाद हर भारतीय को बड़ा झटका लगा है.

इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि पहलवान का वजन स्वीकार्य सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगट रजत पदक के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही भाग लेंगे.

फोगा ने अपने पहले मुकाबले जापान की पिछले ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को करारी मात दी थी. उनकी विरोधी जापानी रेसलर आज तक एक भी मुकाबला हारी नहीं थी. विनेश उनको हराने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय रेसलर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *