पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लंबे समय से उनके परिवार से नहीं मिलने दिया गया है। इसी मामले को लेकर इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने एक सार्वजनिक अपील में शहबाज शरीफ की सरकार पर अपने पिता को पूरी तरह से अलग-थलग रखने और परिवार की पहुंच से दूर करने का आरोप लगाया है।
‘नहीं मिले जिंदा होने के सबूत’, बोले इमरान के बेटे कासिम
कासिम ने कहा कि इमरान खान को तमाम अदालती आदेशों के बावजूद बुनियादी अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘उनकी बहनों को मिलने नहीं दिया गया। न फोन किया गया, न मुलाकात हुई और न ही उनके जिंदा होने का कोई सबूत मिला।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा और मेरे भाई का अपने पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।’
कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह से ब्लैकआउट कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं है। यह उनके हालात को छिपाने और हमारे परिवार को यह जानने से रोकने की एक जानबूझकर की गई कोशिश है कि वह सुरक्षित हैं या नहीं।’
उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सरकार को मेरे पिता की सुरक्षा और इस अमानवीय हालात के नतीजों के लिए कानूनी, नैतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से दखल देने का भी अनुरोध किया है।
पीटीआई ने मांगा जिंदा होने का सबूत
पाकिस्तान प्रशासन ने किया मौत की अफवाहों का खंडन
पाकिस्तानी सरकार के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीटीआई संस्थापक को अन्य कैदियों से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इमरान को ऐसा मेन्यू मिल रहा था जो किसी पांच सितारा होटल में भी नहीं मिलता है।