Uttarakhand : सीएम ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन….पुस्तक में सिलक्यारा हादसे की कहानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में ‘वो 17 दिन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। ये पुस्तक सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव साझा कर कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है।

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही यह बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया था। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक श्री राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *