हल्द्वानी: नैनीताल में चल रहे ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन के दिन जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को लेकर अहम आदेश जारी किया है।
23 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा और डोला विसर्जन को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी
और निजी स्कूल-कॉलेजों में एक दिन का अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने यह निर्णय शहर में संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था
और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
23 सितंबर को निकलेगी मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा
नैनीताल का प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव बुधवार, 23 सितंबर को धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न होगा।
समापन अवसर पर मां नंदा और सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद निर्धारित धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार डोला विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है।
इसके चलते शहर की सड़कों पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है।
सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय
अशासकीय और निजी विद्यालयों के अलावा महाविद्यालय भी बंद रहेंगे।
प्रशासन के मुताबिक, महोत्सव की शोभायात्रा और डोला विसर्जन के दौरान शहर में भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
ऐसे में विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली संभावित परेशानी से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
डीएम ने दिए आदेश के पालन के निर्देश
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं
कि नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
प्रशासन का उद्देश्य महोत्सव के समापन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं
और पर्यटकों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़े :https://uttarakhandhighlights.com/haridwar-district-hospital-hungama-cctv/
![]()
