कोर्ट को किया गुमराह कोर्ट स्वतः सज्ञान लेकर सरकार के ख़िलाफ़ करे कार्यवाही —जोशी

नगर निकाय, छात्र संघ सहकारिता के चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव भी टाले जाने पर सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व राज्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने इसे सीधे-सीधे “हिटलरशाही” करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है और जनता के अधिकारों को कुचल रही है।

RAIN WATER HARVESTING HD

श्री जोशी ने कहा कि सरकार ने चुनावों को टालने के लिए कई बार कोर्ट में झूठ बोला है, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि वह इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

राजेंद्र नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया से बच रही है ताकि वह अपनी असफलताओं को छुपा सके और जनता को जवाबदेही से दूर रख सके। कांग्रेस इस अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आंदोलन चलाने पर भी विचार कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *