MAKAR SANKRANTI: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब…श्रद्धलुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

देशभर में आज माघ मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.माघ मकर संक्रांति स्नान पर्व की शुरआत घने कोहरे और भयंकर ठंड के बीच हुई है.धर्मनगरी हरिद्वार में आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही हरकी पैड़ी सहित गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर स्नान का सिलसिला जारी है.बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे. ढोल और दमाऊं की थाप के बीच देव डोलियों को लाया गया. और गंगा में स्नान कराया गया.

RAIN WATER HARVESTING HD

भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं दिखा.तड़के से गंगा के सभी घाटों पर लोग स्नान दान और पूजा करते देखे गए। गंगा घाट पर आरती की गई.कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और सर्द हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही.श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ हरकी पैड़ी क्षेत्र में दिखी. इसके अलावा सुभाष घाट, गौ घाट, सहित अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ है .

https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/13/cm-dhami-on-congress/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *