अंजली अरोड़ा बनीं माता सीता, महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: ‘कच्चा बादाम’ से लोकप्रिय हुईं अंजली अरोड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म

RAIN WATER HARVESTING HD

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अंजली अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

मेकर्स ने गुरुवार, 17 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया।

यह पौराणिक फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा,

‘अधरम के आगू, धरम के नांव — श्री राम। महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर आउट।’

ये कलाकार निभा रहे हैं अहम किरदार

फिल्म में देव शर्मा भगवान राम, अंजली अरोड़ा माता सीता

और रजनीश दुग्गल रावण के किरदार में दिखाई देंगे।

वहीं शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में भगवान राम की जीवन यात्रा और उनके संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाने का प्रयास किया गया है।

कहानी में प्रेम, भक्ति, मर्यादा और धर्म जैसे भावनात्मक पहलुओं को प्रमुखता दी गई है।

सीता हरण से शुरू होता है ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर सीता हरण के दृश्य से शुरू होता है। इसके बाद अशोक वाटिका का प्रसंग दिखाया गया है

जहां रावण सीता से कहता है कि उनका वनवासी राम उन्हें बचाने नहीं आएगा।

इसके जवाब में सीता दृढ़ विश्वास के साथ कहती हैं कि प्रभु राम जरूर आएंगे

और एक दिन रावण के साथ उसकी सोने की लंका का भी विनाश होगा।

सीता की बात सुनकर रावण क्रोधित हो जाता है और अपने विनाश को असंभव बताता है।

इसके बाद ट्रेलर में राम और हनुमान की मुलाकात, हनुमान का लंका पहुंचना

और माता सीता से भेंट जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग नजर आते हैं।

राम सेतु से लंका के युद्ध तक दिखी झलक

ट्रेलर में राम सेतु निर्माण, भगवान राम का अपनी सेना के साथ लंका की ओर प्रस्थान

और रणभूमि से जुड़े कई बड़े दृश्य दिखाए गए हैं।

युद्ध और भावनात्मक प्रसंगों के बीच ट्रेलर के अंत में राम

और सीता के मिलन की झलक भी देखने को मिलती है।

अभिषेक सिंह ने किया निर्देशन

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है।

फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है

जबकि हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन को-प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म को एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अजय कनौजिया प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह फिल्म 25 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/shehnaaz-gill-flight-turbulence-viral-video/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *