Kotdwar News : घर की चौखट से चार साल की बच्ची को खींचकर ले गया गुलदार, दो किमी दूर मिला मासूम का क्षत-विक्षप्त शव

पोखड़ा में घर की चौखट में खाना खा रही एक चार साल की बालिका को गुलदार ने निवाला बना लिया। बालिका का क्षत-विक्षप्त सब घर से दो किमी दूर मिला। ग्राम प्रधान गडरी (कोला गाड़) रश्मि देवी ने बताया  कि उनकी ग्रामसभा के भतकोट गांव निवासी हरेंद्र सिंह की चार वर्षीय बेटी दृष्टि शाम आठ बजे के घर की चौखट के पास बैठकर खाना खा रही थी।

RAIN WATER HARVESTING HD
बगल में ही उसकी 10 वर्षीय बड़ी बहन और दादी भी खाना खा रहे थे। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने दृष्टि को घर की चौखट से खींचकर ले गया। दृष्टि और परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए।  मासूम दृष्टि की खोजबीन की गई।

बृहस्पतिवार शाम काफी प्रयासों के बाद घर से दो किमी दूर बालिका का क्षत विक्षप्त शव मिला। सूचना पर रात में ही रेंजर पोखड़ा नक्षत्र शाह मयटीम और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए वनकर्मियों और पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा। वे जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव न उठाने की मांग कर रहे थे।
शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य और डीएफओ महातिम यादव मौके पर पहुंचे। घर के पास ही पोस्टमार्टम कर बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *