Kotdwar News : कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं कुमारी शैलजा, भाजपा सरकार पर जड़े कई आरोप

कोटद्वार में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंचीं और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम नहीं, जुमलेबाजी में यकीन रखती है। हरियाणा और उत्तराखंड सरकार में इन दिनों अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पेपर लीक, बेरोजगारी को लेकर कंपटीशन चल रहा है।

RAIN WATER HARVESTING HD
उन्होंने कांग्रेसियों से आह्वान किया कि अब संघर्ष का नहीं, कांग्रेस सरकार लाने का समय है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोड्डयाल ने कहा कि हमारी भाजपा के साथ विचार और विचारधारा की लड़ाई है। ये बात दो टर्म में जनता को समझ आ चुकी है। भाजपा को इस बार जनता करारा जवाब देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *