KOTDWAR: बर्ड फेस्टिवल में पहुंचे सीएम धामी, 61 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया. साथ ही पौड़ी जिले के विकास से जुड़ी 3,26 करोड़ से अधिक की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया.

RAIN WATER HARVESTING HD

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वन्य जीवों एवं संपदा की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना है। इसके लिए युवाओं को सीएम यंग इको-प्रिन्योर योजना के अंतर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ट्रेकिंग गाइड और इको टूरिज्म उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, विधायक महंत दिलीप रावत , भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र रावत समेत तमाम नेता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *