khatima: विंटर कार्निवाल में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को खटीमा के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विंटर कार्निवाल में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारा भविष्य है। सीएम धामी ने कहा कि युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनकी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता को पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रभावी एवं कठोर कानून लागू किए गए हैं ताकि मेरिट को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप प्रदेश में अब तक 28,000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

RAIN WATER HARVESTING HD

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पता चला कि विंटर कार्निवाल में पहली बार भजन क्लबिंग जैसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शुरुआत हुई है। इस प्रकार की शुरुआत सिर्फ एक पहल, एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परम्पराएं और युवा चेतना का प्रतीक है। इससे यह साबित होता है कि हमारा युवा वर्ग आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से, अपनी संस्कृति और विरासत से मजबूती से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *