Kedarnath dham : मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज , श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम धामी

ये चमक, ये दमक, फुलवान मा महक सब कुछ, सरकार, तुमही से है….मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण, ढोल नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ शुक्रवार को केदारनाथ में अलौकिक सुबह हुई।
श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

भक्ति, उल्लास और आस्था की तस्वीरें केदारनाथ की नजर आई। कपाटोद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी संग भी मौजूद रहे। कपाट खुलने के बाद उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बद्रीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगी। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने उचित व्यवस्था की है।

सीएम ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम अपने संपूर्ण वैभव के साथ सज संवरकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार प्रात काल विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कापट उद्घाटन के साथ ही भक्तगम देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए भी अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाटोद्घाटन के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं। मुख्यमंत्री धामी जी ने केदारनाथ धाम में संचालित ‘मुख्य सेवक भंडारा’ में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है।
वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *