DELHI: खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव…हत्या के पीछे कौन ?

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. एक सार्वजनिक शौचालय के पास 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

RAIN WATER HARVESTING HD

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात नियमित गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी ने कल्याणपुरी इलाके में सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. तुरंत उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है.

जांच में सामने आया है कि मृतक मुकेश कल्याणपुरी थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था और पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज था. उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी इस हत्या की वजह हो सकती है, हालांकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *