Uttarakhand : के इन दो जिलों में भारी बारिश का अंदेशा, गुलाबी ठंड से खुशनुमा हुआ मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों गुलाबी ठंड से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. साथ ही प्रदेश के हिल स्टेशनों में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है. वहीं आज फिर एक बार मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के दो सीमांत जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

RAIN WATER HARVESTING HD

गुलाबी ठंड से मौसम हुआ सुहावना: प्रदेश में मानसून बीतने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के पहाड़ी जिलों में सुबह शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है. वहीं दिन में चटक धूप खिल रही है और सुबह और शाम हल्की गुलाबी ठंड पड़ रही है. वहीं पर्वतीय अंचलों में सुबह और शाम लोग गुनगुनी धूप का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. जबकि मौसम विभाग ने अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा जताया है.

देहरादून में आसमान में छाए रहेंगे बादल: बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C एवं 17°C के लगभग रहने की संभावना है. गौर हो कि प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. बीते दिनों बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आ गई.वहीं स्थानीय लोग और श्रद्धालु ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए. वहीं प्रदेश में मौसम में परिवर्तन आने से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, जिससे बीमारियों से बचा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *