haridwar: संत सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद…बोले- आज चारों ओर हो रहा सनातन संस्कृति का जयघोष

हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक ‘पद्मभूषण’ ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि स्थली पर श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह पर आयोजित संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. जहां मुख्यमंत्री ने साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना को एक सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान को समाजसेवा से जोड़कर सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज चारों ओर सनातन संस्कृति का जयघोष हो रहा है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, परंपरा और जीवन दृष्टि का उत्सव है। प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में सनातन की यह गौरवशाली पताका पूरे देश में पुनः नई चेतना के साथ फहरा रही है।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *