Haridwar News : पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। कार चालक और कार में सवार महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

RAIN WATER HARVESTING HD

एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला ने बताया कि सुबह थाना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कार चला रही महिला कार से बाहर निकल चुकी थी। सामान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *