हरिद्वार में 11 माह की बच्ची का अपहरण, नशेड़ी के कब्जे से बरामद

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया

RAIN WATER HARVESTING HD

जब घर के बाहर दादी के साथ खेल रही 11 माह की जुड़वां बच्चियों में से एक अचानक गायब हो गई।

बच्ची के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और कुछ ही समय बाद बच्ची को सुभाषनगर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया।

दादी के घर के अंदर जाते ही बच्ची को उठा ले गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना ईदगाह रोड पर दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने की है।

बताया जा रहा है कि बच्चियों की दादी दोनों मासूमों के साथ घर के बाहर मौजूद थीं।

इसी दौरान वह कुछ सामान रखने के लिए थोड़ी देर के लिए घर के भीतर चली गईं।

इसी दौरान पास में मौजूद एक युवक ने मौका देखकर 11 माह की बच्ची को गोद में उठाया

वहां से चला गया। दादी जब वापस बाहर आईं तो एक बच्ची को गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

परिवार को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू करने के साथ ही CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

स्थानीय युवाओं ने भी पुलिस के साथ मिलकर बच्ची की तलाश में सहयोग किया।

घटना की जानकारी फैलने के बाद लोग अपने स्तर से भी बच्ची को तलाशने में जुट गए।

पुलिस ने संदिग्ध लोगों और राहगीरों से पूछताछ की।

डेयरी संचालक की नजर पड़ी तो पकड़ा गया संदिग्ध

तलाश के दौरान सुभाषनगर की गली नंबर ए-10 में एक डेयरी संचालक की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी।

युवक के पास बच्ची को देखकर उसे शक हुआ। उसने युवक को रोक लिया और पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि युवक बच्ची को उठाकर वहां लेकर आया था।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार

आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना से जुड़ा CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इसमें कथित तौर पर आरोपी बच्ची को गोद में लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने क्या बताया ?

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक

आरोपी बच्ची के पास बैठा हुआ था। दादी के कुछ देर के लिए घर के अंदर जाते ही उसने बच्ची को उठाया और वहां से चला गया।

पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- https://uttarakhandhighlights.com/mount-kilimanjaro-fatah-riyansh-pant-prisha-rawat-cm-dhami/ 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *