HARIDWAR: लोहड़ी, मकर संक्रांति पर रूट डायवर्ट, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक…रूट प्लान का रखें ध्यान

अगर आप भी लोहड़ी, मकर संक्रांति पर हरिद्वार आने वाले हैं तो रूट प्लान का ध्यान रखें, क्योंकि शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।

RAIN WATER HARVESTING HD

चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा.चंडी चौक पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी. सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा. टोल प्लाजा पर एक्जिट का दबाव बढ़ने पर वाहनों को नहर पटरी मार्ग से निकाला जाएगा.यातायात अधिक होने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे. अत्यधिक दबाव की स्थिति में नारसन, मंगलौर, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर से बैरागी कैंप आएंगे.दिल्ली–मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, नगलाइमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर, नजीबाबाद जाएंगे. मुरादाबाद, नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन चंडी चौक पर पहुंचेंगे और दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग खड़े किए जाएंगे.बड़े वाहन नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, 4.2 डायवर्जन से गौरीशंकर, नीलधारा पार्किंग में भेजे जाएंगे.देहरादून, ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे. देहरादून, ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, एनएच 344 से मेरठ दिल्ली जाएंगे. नजीबाबाद जाने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौकी, श्यामपुर से जाएंगे.

https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/09/ankita-murder-case-protest-amid-cm-dhami-n/

तो वहीं प्राइवेट बसों का रूट भी बदला गया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने वाली बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर, जगजीतपुर से बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी.ऋषिकेश, देहरादून जाने वाली नारसन, मंगलौर, अब्दुल कलाम चौक, मंडावर, मोहंड से भेजी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *