पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

* श्री बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों हेतु केंद्र तथा कैबिनेट के निर्णय हेतु मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार जताया।

RAIN WATER HARVESTING HD

* भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

देहरादून: 4 जून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट की तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कैबिनेट के निर्णय पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार जताया उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण के अंतर्गत बदरीनाथ एराइवल प्लाजा में सुदर्शन चक्र तथा शेष नेत्र झील के निकट लोटस वाल, तथा एराइवल प्लाजा में अन्य धार्मिक सांस्कृतिक प्रतिकृतियों का निर्माण के हेतु आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में निर्णय हुआ है।

बीते सोमवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की थी तथा विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी मिले थे।इसी क्रम में बीते कल मंगलवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भाजपा के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पौखरियाल निशंक से भी मिले संगठन मंत्री अजेय कुमार तथा दायित्व धारी एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले कर्नल कोठियाल से मिले।
आज भी श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं की जानकारी सांझा की है इस अवसर पर सभी दिग्गज नेताओं को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *