डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, 33 भेड़-बकरियों की मौत; भारी नुकसान - Uttarakhand Highlights

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, 33 भेड़-बकरियों की मौत; भारी नुकसान

Rain Water Harvesting

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक

डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र की कुड़कावाला बस्ती में देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक के बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया।

कुत्तों से बचने की कोशिश में मची भगदड़ और दम घुटने से 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड

जानकारी के मुताबिक, पशुपालक जॉनी के बाड़े में करीब 90 भेड़-बकरियां थीं।

रात के समय अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड बाड़े में घुस गया और पशुओं को दौड़ाने लगा।

कुत्तों के हमले और लगातार भौंकने से भेड़-बकरियां बुरी तरह घबरा गईं।

डर के कारण सभी पशु एक जगह जमा हो गए और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे।

इस दौरान कई पशु दब गए।

भगदड़ और दम घुटने से 33 पशुओं की मौत

सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

बाड़े में 33 भेड़-बकरियां मृत मिलीं।

बताया जा रहा है कि इनमें से कई की मौत दम घुटने और आपस में दबने के कारण हुई

जबकि कुछ पशुओं के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान भी पाए गए हैं।

इस घटना से पशुपालक जॉनी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद डोईवाला की वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पूजा पांडे मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने मृत भेड़-बकरियों का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े जरूरी तथ्य जुटाए।

डॉ. पूजा पांडे के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आवारा कुत्तों के हमले से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

कुत्तों के अचानक बाड़े में पहुंचने के बाद पशु काफी डर गए और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए

जिससे दम घुटने और चोट लगने की स्थिति बनी। कुछ पशुओं पर काटने के निशान भी मिले हैं।

बचे पशु अभी भी सहमे हुए

पशु चिकित्सक ने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं हमले के बाद बचे हुए भेड़-बकरियां अभी भी काफी डरी हुई हैं।

उन्हें आवश्यक उपचार और देखभाल दी जा रही है।

पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

साथ ही उसने मृत पशुओं से हुए आर्थिक नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की भी अपील की है।

ये भी पढ़ें- https://uttarakhandhighlights.com/haridwar-under-flyover-sports-zone-hrda/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *