DHAMI: चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, बोले- चंपावत को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में करेंगे स्थापित

खटीमा: चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र में सात दिवसीय चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया. अगले सात दिनों तक चलने वाले सरस कॉर्बेट महोत्सव में साहसिक पर्यटन गतिविधियों सहित व्यापारिक सांस्कृतिक सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे.क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के वर्चूवल शुभारंभ के साथ इसे व्यवसायिक गतिविधियों साहसिक पर्यटन के विकास के रूप में आयोजन को बेहतर अवसर बताया. सीएम ने इस आयोजन के माध्यम से चंपावत को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य बताया.

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चंपावत जिले के टनकपुर में आयोजित सात दिवसीय ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ करते हुए इसे प्रदेश की संस्कृति, साहसिक पर्यटन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि काली कुमाऊं की होली—बैठकी, खड़ी और चौफुला—अपनी विशिष्ट पहचान के कारण देशभर में प्रसिद्ध है. इस वर्ष महोत्सव को शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव के रूप में आयोजित कर विंटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *