देहरादून में तीन तलाक और हलाला का आरोप, पति फरमान गिरफ्तार

देहरादून: पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

RAIN WATER HARVESTING HD

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया

और दोबारा वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए कथित तौर पर हलाला की शर्त रखी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति फरमान समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ढाई साल पहले हुआ था निकाह

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, महिला का निकाह करीब ढाई साल पहले बिजनौर के इस्लामपुर निवासी फरमान से हुआ था।

शादी के बाद पति उसे देहरादून ले आया, जहां दोनों किराए के मकान में रह रहे थे।

महिला का आरोप है कि करीब चार महीने पहले पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। उस समय पति की बहन भी वहां मौजूद थी।

इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। हालांकि

उसने अपने वैवाहिक रिश्ते को बचाने और पति के साथ दोबारा रहने की कोशिश जारी रखी।

ससुराल पहुंचने पर मारपीट का आरोप

शिकायत में महिला ने बताया कि 14 जुलाई को वह अपने पति के गांव स्थित घर पहुंची थी।

उसने पति और ससुराल वालों से तलाक वापस लेने तथा दोबारा साथ रहने का आग्रह किया।

आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

इसके बाद महिला देहरादून लौट आई और अपनी बहनों के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद उसका पति भी देहरादून आया।

महिला के अनुसार, पति ने उससे माफी मांगी और फिर से साथ रखने की बात कही।

साथ रखने के लिए हलाला का दबाव डालने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने दोबारा वैवाहिक जीवन शुरू करने से पहले उसके सामने कथित तौर पर हलाला की शर्त रखी।

शिकायत के अनुसार, पति उस पर अपने बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया से गुजरने का दबाव बना रहा था।

महिला ने इस शर्त का विरोध किया और पुलिस से मामले की शिकायत की। उसका कहना है

कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रही है।

उसने पुलिस से आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर फरमान

और उसके परिजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 85

तथा मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले में शिकायत में बताए गए मोबाइल संदेशों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/harish-rawat-resignation-bjp-mahendra-bhatt-attack/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *