DEHRADUN: ‘शी फॉर STEM उत्तराखण्ड’ कार्यशाला क आयोजन, मुख्यमंत्री ने 20 छात्राओं को दी 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेशनल डे ऑफ वीमेन एण्ड गर्ल्स इन STEM के अवसर पर आयोजित ‘शी फॉर STEM उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया. जहां मुख्यमंत्री ने 20 प्रतिभाशाली छात्राओं को ₹50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। बता दें कि शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद में पांच बालिकाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘शी फॉर स्टेम’ के तहत छात्राओं को स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में बेटियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित के क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में साइंस एवं इनोवेशन सेंटर्स, लैब्स ऑन व्हील्स, जीएसआई डैशबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट सूचना केंद्र और स्टेम लैब्स के माध्यम से विश्वस्तरीय अवसंरचना तैयार की जा रही है। साथ ही एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और प्री-इंक्युबेशन लैब की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *