देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से आज सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा ट्रेन रवाना हो गई। सीएम धामी ने हर्रावाला स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हर्रावाला से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष रेल यात्रा शुरू की। आज हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई, जिसमें 720 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं।
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए हर्रावाला से वेरावल तक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/BI7VZ0Ee7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026