अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे पहले आज वह जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं।
इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।