DEHRADUN: एक और हत्याकांड से दहला दून, सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर युवक को मारी गोली

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर युवक को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक शव मॉल की की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है।सिल्वर सिटी मॉल में जिम करने के लिए आए स्टोन क्रशर संचालक की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने एक बाइक चालक को मुख्य सड़क पर तैयारी स्थिति में रखा हुआ था। स्टोन क्रशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए

RAIN WATER HARVESTING HD

बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। वह सुबह 9:00 बजे जिम आया था, करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतर रहा था। हमलावरों ने स्टोन क्रशर संचालक पर तीन गोलियां मारी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अंदेशा जताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर संचालक को किसी से जान का खतरा था, इसलिए वह भी पिस्टल लेकर आया हुआ था, लेकिन हमलावरों ने उसे पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं दिया। घटना की सूचना पाते ही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। सभी एंगलों से जांच की जा रही है। बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा जमशेदपुर का नामी बदमाश था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। मामले के तार झारखंड गैंग से जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *