Dehradun: मच्छी बाजार में लड़की की गला रेतकर हत्या, व्यापारी और स्थानीय लोगों में दहशत… आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के पलटन मार्केट स्थित मच्छी बाजार में सोमवार को एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक शादीशुदा युवक ने सरेआम एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारी और स्थानीय लोग दहशत में हैं. विरोध में बाजार की कई दुकानें बंद रहीं और आरोपी को पुलिस से सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की.
पुलिस के अनुसार, गोविंदगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली थी. वह एक डेंटल क्लिनिक में कार्यरत थी. जैसे ही वह अंसारी मार्ग स्थित दूल्हा बाजार के पास पहुंची, पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी आकाश कुमार ने उस पर अचानक हमला कर दिया.
आरोपी ने युवती के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी. आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद घायल युवती को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.हत्या के विरोध में मच्छी बाजार, दूल्हा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *