DEHRADUN IMA POP 2024 : भारतीय सेना का हिस्सा बन रहे 456 रणबांकुरे, मित्र राष्ट्रों के 35 कैडेट्स भी शामिल

देहरादून (उत्तराखंड): भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड के साथ ही देश को 456 सैन्य अफसर मिल जाएंगे. अकादमी से आज 35 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट हो रहे हैं. इस बार पास आउट परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज परेड की सलामी ली. वहीं भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आउट परेड जारी है.

RAIN WATER HARVESTING HD

भारतीय सैन्य अकादमी के गौरवशाली इतिहास में आज का दिन भी शामिल होने जा रहा है. दरअसल सैन्य अकादमी से आज 456 कैडेट्स भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल होने जा रहे हैं. खास बात ये है कि अकादमी से 35 विदेशी कैडेट्स भी पासिंग आउट होंगे. पासिंग और परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख अकादमी में परेड की सलामी ली. अकादमी में परेड के लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थी, ऐसे में अब सभी तैयारियों को पूरा करते हुए अकादमी में कैडेट्स सैन्य अफसर बनने का अंतिम पग पार करने जा रहे हैं.

इसके साथ ही ये अब सेना में इनका पहला कदम भी होगा.वहीं प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, जतिन कुमार को रजत, स्वार्ड ऑफ ऑनर और मयंक ध्यानी को कांस्य और प्रवीन कुमार को बांग्लादेश पदक से नवाजा जाएगा. परेड के बाद आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 456 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हो जाएंगे. वहीं 35 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी पास आउट होंगे. गौर हो कि पासिंग आउट परेड के लिए चैट वुड भवन के ठीक सामने मेहमानों के लिए कुर्सियां लगाई गई. आईएमए में सुबह 6 बजे से सेना के अफसरों के साथ ही उनके परिवार जन और जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों का पहुंचा शुरू हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *