DEHRADUN: सीएम धामी ने सफाई निरीक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, 9 नवंबर से पहले लीगेसी वेस्ट होगा समाप्त

देहरादून: उत्तराखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सेवा सदन में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए. जिन्हें सीएम पुष्कर धामी ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा. जिसमें 10 महिला सफाई निरीक्षक भी शामिल रहीं. इस दौरान सीएम धामी ने करीब 62 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नए बिल्डिंग का भी शिलान्यास किया.

RAIN WATER HARVESTING HD

बताया जा रहा है कि शहरी विकास निदेशालय का हरित एवं आधुनिक भवन करीब 62 करोड़ रुपए की लागत से अगले डेढ़ साल में बनकर तैयार होगी. इस भवन में शहरी विकास विभाग के साथ ही स्मार्ट सिटी और उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी का कार्यालय भी खुलेगा. पालिका केंद्रीकृत सेवा के तहत चयनित इन अभ्यर्थियों को सरकारी नियुक्ति मिली है. सरकार का दावा है कि पिछले चार सालों में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है. सीएम धामी ने कहा कि 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. जिससे कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाएं बेहतर होंगी.

शहरी विकास विभाग के सचिव नितेश झा की मानें तो इस साल हर शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा. जिसके लिए 15 योजनाएं तैयार की गई है. जिसमें से 8 योजनाओं को मंजूरी मिल गई है, ऐसे में 31 मार्च से पहले बचे हुए 7 योजनाओं को भी मंजूरी मिल जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *