DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने की पिटकुल से जुड़े कार्यों की समीक्षा, लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश

देहरादून: सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिटकुल से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों को सीएम ने सख़्त निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को हर हाल में तय समयसीमा के अंदर पूरा किया जाए और बिजली चोरी पर बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा कि विद्युत वितरण लॉस में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए हर अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मियों के दौरान यदि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस विषय में कोई बहाना, कोई स्पष्टीकरण और कोई टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

अधिकारियों को यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के साथ प्रभावी और ज़मीनी समन्वय बनाकर गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलने, तथा एडीबी पोषित कार्यों से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *