Dehradun : कैंट रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को टक्कर मार सब्जी की दुकान में घुसी कार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कैंट रोड का है, जहां तेज रफ्तार एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों को टक्कर मार दी और इसके बाद एक सब्जी की दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

RAIN WATER HARVESTING HD

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार चला रही महिला अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठी। अनियंत्रित कार ने रास्ते में खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया और आगे बढ़ते हुए सब्जी की दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान संचालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कई वाहन और दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर हटने लगे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने हंगामा भी किया।

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना कैंट प्रभारी शंकर बिष्ट के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। महिला चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों और सब्जी की दुकान को हुए नुकसान का भी आकलन कर रही है।

देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। इससे पहले 19 अगस्त 2026 को डोईवाला क्षेत्र में प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के पास भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। उस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और चार लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, उस हादसे में आगे चल रही एक पिकअप गाड़ी का पिछला पहिया अचानक निकल गया था, जिसके कारण वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कुल सात लोग सवार बताए गए थे।

हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल प्लाजा के आसपास लंबा जाम लग गया था और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/haridwar-dm-in-government-schools/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *