Dehradun : सीएम धामी ने सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र किए वितरित, बोले- अब तक दी हैं 16 हजार सरकारी नौकरियां

देहरादून में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत की.जहां सीएम धामी ने 2024 में चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया.कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे.सीएम धामी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है.

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री ने एससीईआरटी सभागार में चयनित 236 अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक अध्यापक के नियुक्तिपत्र सौंपे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने अभी तक के 16 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं. कहा कि राज्य का एक भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जर्जर नहीं रहेगा. विभाग को तत्काल 50 करोड़ की राशि स्वीकृत की जा रही है. जरूरत पढ़ने पर और राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक सहायक अध्यापक के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवा शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि उस विद्यालय व पंचायत के मालिक बनकर काम करें।आप शिक्षा में नवाचार को शामिल करें. ताकि राज्य के नौनिहाल पहली कक्षा से ही इनोवेशन करने में लगन शील हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एससीईआरटी सभागार में चयनित 236 अभ्यर्थियों को प्राथमिक सहायक अध्यापक के नियुक्तिपत्र सौंपे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *