Dehradun : में ‘निवाला प्यार का’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ”

आज 8 दिसंबर के शुभवार पर सीमाद्वार स्थित आई टी बी पी रोड पर ‘निवाला प्यार का’ नामक नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी, राज्य मंत्री उद्यमिता श्रीमती विनोद उनियाल जी एवं पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद जी के करकमलों द्वारा किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तारीफ करते हुए कहा कि उनको बहुत खुशी है कि अदिति शर्मा जैसे किन्नर लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपने लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं, और यही नहीं आगे भी लोगों को रोजगार से जोड़ रहे हैं, उन्होंने अदिति को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में उनके द्वारा किए गए इस तरह के प्रयासों के लिए समाज उनके साथ है। इस मौके पर राज्य मंत्री उद्यमिता विनोद उनियाल ने भी आदिति द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की एवम् उनको “निवाला प्यार का कैफेटेरिया” के उद्घाटन अवसर पर बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने उनको बधाई देते हुए कहा कि उनको बहुत खुशी होती है जब वह अदिति जैसे लोगों को समाज में अपनी पहचान बनाते देखते हैं। उन्होनें कहा कि भविष्य में भी वे उनका साथ देते रहेंगे।
आदिति शर्मा ने कहा कि यह रेस्टोरेंट हर किसी के लिए प्यार और स्वाद का प्रतीक होगा।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं सर्व महिला शक्ति समिति के अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता, तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी, मधु मारवाह मंजू हरनाल, रमनप्रीत कौर, अंजू बारी मंजू शर्मा रजनी शर्मा, बबीता गुप्ता, अल्का पूजा, शशि भाटिया डॉक्टर स्वाति, इं सुनील घिल्डियाल जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *