Dehradun : में आफत की बारिश में डूबे घर और गाड़ियां, पहले नहीं देखा ऐसा जलभराव

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार कई इलाकों में देर रात से बारिश जारी है. राजधानी देहरादून में बीती रात 10:00 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं. आलम यह है कि कई इलाकों में इतना पानी भर गया है कि घरों के कमरों तक पानी पहुंच गया है.

इससे लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है. हरिद्वार, देहरादून और कुमाऊं के साथ-साथ गढ़वाल के कई इलाकों में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं.

देहरादून की कई कॉलोनियों में भरा पानी: राजधानी देहरादून में कई क्षेत्रों में देर रात से बारिश जब हो रही थी, तब लोगों को अंदाजा नहीं था कि यह बारिश इतना नुकसान करेगी. बारिश की वजह से न केवल पानी भर गया है बल्कि पानी के साथ मलबा भी लोगों के घरों में घुस गया है.

Dehradun rain

देहरादून के शिमला बाई पास रोड पर स्थित हिमज्योति कॉलोनी पितोवाला और आसपास के इलाके पूरे जलमग्न हो गए हैं. देहरादून के ही बल्लीवाला के आसपास की कई कॉलोनियों में सुबह तक पानी भरा रहा. कई इलाकों में फायर ब्रिगेड तो कई जगहों पर एसडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाला.

Dehradun rain

घर का सामान पानी में डूबा: उत्तराखंड में मानसून लगातार लोगों को परेशान कर रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटे तक इसी तरह से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने को कहा है.

Dehradun rain

पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों से मौसम देखकर ही यात्रा करने को कहा गया है. मौसम विभाग ने लैंडस्लाइड का खतरा जताया है. लोगों से नदी-नालों के आसपास नहीं जाने को कहा गया है.

पहले से ही उफान पर बह रहे नदी-नालों का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण और बढ़ने की आशंका है, जो खतरनाक साबित हो सकता है.

Dehradun rain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *