CM धामी ने ऐसा क्या किया जो कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी बोले थैंक्यू, एक अनुरोध भी किया

विधानसभा में उपनेता सदन एवं विधायक भुवन कापड़ी ने कहा है कि खटीमा में आई दैवीय आपदा के बाद बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के तुरंत बाद खटीमा का दौरा करने और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन किट और दस करोड़ की आपदा राहत राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

RAIN WATER HARVESTING HD

उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर प्रशासन लगातार अहैतुक सहायता राशि के पांच-पांच हजार के चेक बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा रहा है। सीएम के निर्देश पर दुकानदारों को हुए नुकसान का सर्वे भी हो रहा है। खटीमा के आपदा पीड़ितों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए वह सीएम का धन्यवाद करते हैं। वह देहरादून जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। वह भी अपनी विधायक निधि से खटीमा के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा करते हैं।

पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए खटीमा विधायक कापड़ी ने कहा कि क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि खटीमा में आई बाढ़ के कारण क्या रहे। इसकी जांच की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह देहरादून जाकर मुख्यमंत्री धामी से मिलेंगे और यह सभी विषय उनके समक्ष रखते हुए जांच की मांग करेंगे। उन्होंने सभी पात्र लोगों को राशन किट और सहायता राशि समान रूप से बांटे जाने की मांग की।

कापड़ी ने कहा कि लोगों को घटिया राहत सामग्री सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कई परिवारों में चार-चार चेक लिए गए हैं। घटिया सामान किट में डालकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिलाधिकारी ने त्वरित एक्शन लिया, इसके लिए डीएम का भी धन्यवाद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *