Chardham : राजस्थान के श्रद्धालुओं का रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, एआरटीओ के वाहन सीज करने पर भड़के

हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की बस के कागजात पूरी नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। एआरटीओ ने चेकिंग में बस को रोक लिया। चालक से कागजात तलब किए तो जरूरी कागजात मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने बसों को सीज कर दिया, यह देख राजस्थान के श्रद्धालु भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

RAIN WATER HARVESTING HD
काफी शोर शराबे के बीच रोडवेज में भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद टीम ने यात्रियों को कायदे कानून का हवाला देकर शांत किया और उन्हें रोडवेज की बस में सवार कर गंतव्य की ओर भेजो। बताया जा रहा है कि महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं ने एआरटीओ की कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि वह धर्म के रास्ते पर थे और इस कार्रवाई से उनकी आस्था को चोट पहुंची है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *