CHARDHAM: शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, नए साल के साथ 27 हजार पार हुआ आंकड़ा

शीतकालीन यात्रा में चारधामों के प्रवास स्थलों में अब तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बाबा केदार के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सबसे अधिक 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चारधामों के शीतकालीन स्थलों पर प्रतिदिन औसतन पांच सौ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के समापन के बाद 24 अक्टूबर से उत्तराखंड शीतकालीन यात्रा की शुरुआत हुई. इस यात्रा के जरिए चारधाम यात्रा न कर पाने वाले श्रद्धालु चारधाम भगवान के प्रवास स्थल/गद्दीस्थलों पर उनके दर्शन करते हैं. शीतकाल के दौरान मां यमुनोत्री का प्रवास स्थल उत्तरकाशी के खरसाली में होता है. जहां 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक खरसाली में 1017, मां गंगोत्री के प्रवास स्थल उत्तरकाशी के मुखबा में 3298, बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में 16950 और भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन गद्दीस्थल चमोली के पांडुकेश्वर व नरसिंह मंदिर में 6407 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. कुल मिलाकर 27 हजार 672 श्रद्धालु अभी तक शीतकालीन यात्रा कर चुके हैं.

हालांकि, इस साल के आगाज से ही देखा जा रहा है कि यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है. इस बात की तस्दीक भी आंकड़ें कर रहे हैं. उत्तराखंड चारधाम यात्रा मैनेजमेंट कार्यालय से मिले आंकड़ों को मुताबिक, 24 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक यानी 69 दिनों में खरशाली में 836 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. जबकि 2026 में केवल 15 दिनों के भीतर 181 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.मां गंगोत्री के प्रवास स्थल मुखबा में पिछले साल कुल 2401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. जबकि इस साल केवल 15 दिनों के भीतर 897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. इसी क्रम में ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ धाम के 69 दिनों के भीतर 12 हजार 430 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. जबकि नए साल के शुरुआती 15 दिनों के भीतर 4520 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *