Chardham : अभिनेता आशुतोष राणा पहुंचे बदरीनाथ धाम, पूजा अर्चना कर लिया बदरी विशाल का आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने बुधवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने चारधाम यात्रा को अत्यंत सौभाग्य व परम कल्याण का मार्ग बताया।

बदरीनाथ पहुंचे आशुतोष राणा ने कहा कि आज के दर्शन का अनुभव अविस्मरणीय है। यहां आकर एक अलग तरह की आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में विराजमान बदरीविशाल के दर्शन करने का सौभाग्य जिसे भी मिलता है उसे दर्शन करने चाहिए। उन्होंने यात्रा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन की तारीफ की।

कहा कि हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद बेहतर शानदार व्यवस्था बनाई गई है। दर्शन के बाद वे बदरीनाथ धाम स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे। उन्होंने मठ स्वामी मुकुंदानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और भोजन ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *