CHAMPAWAT: घास लेने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले उठाकर पटका और फिर कुचलकर मार डाला

चंपावत : टनकपुर के शारदा रेंज में चारा लेने गई एक 45 वर्षीय महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान 45 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी भूपराम के रूप में हुई है.

RAIN WATER HARVESTING HD

जानकारी के अनुसार नई बस्ती, वार्ड नंबर पांच निवासी माधुरी देवी दोपहर बाद शारदा रेंज, सेना पानी मार्ग की ओर घास लेने गई थी। तभी अचानक से हाथी ने उसपर हमला कर दिया। पहले हाथी ने महिला को उठाकर पटका और फिर कुचल दिया। क्षत विक्षत हाल में महिला को पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर वन विभाग और पुलिस राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *