Chamoli News : गौचर में मेले के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

RAIN WATER HARVESTING HD
बता दें कि आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के अनुसार  शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *